दिल्ली में लेम्बोर्गिनी ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, इंडिगो एयरलाइंस का इंजीनियर घायल

Picture of Report Daily News

Report Daily News

रविवार सुबह साउथ दिल्ली के चिराग फ्लाईओवर पर लेम्बोर्गिनी से दोस्तों संग घूम रहे युवक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने इंडिगो इंजीनियर प्रिंस गौतम के ऑटो को चिराग फ्लाईओवर पर मारी टक्कर। हादसे में प्रिंस और ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए, फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी, बयान देने की हालत में नहीं।

साउथ दिल्ली में चिराग फ्लाईओवर पर लेम्बोर्गिनी की टक्कर से मचा हड़कंप, ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

इंडिगो एयरलाइंस के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत 31 वर्षीय प्रिंस गौतम रविवार सुबह ऑटो से चिराग फ्लाईओवर पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पीले रंग की लेम्बोर्गिनी कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्रिंस और ऑटो चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल चोटें इतनी गंभीर हैं कि दोनों बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।