रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level Exam 2025 की Answer Key और Response Sheet PDF आधिकारिक पोर्टल rrb.digialm.com पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी प्रश्न-पत्र श्रृंखला अनुसार उत्तर कुंजी और अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जाँच कर सकते हैं।
RRB NTPC 2025 Answer Key उम्मीदवारों को न केवल अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने में मदद करेगी, बल्कि संभावित cut-off का भी अनुमान लगाने में सहायक होगी। उम्मीदवार चाहें तो उत्तर कुंजी में आपत्तियाँ (objections) भी दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए एक तय समय सीमा और शुल्क निर्धारित किया गया है।
RRB NTPC Answer Key 2025 जारी: 44.83% उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, जानें स्कोरिंग सिस्टम और आपत्ति प्रक्रिया
RRB NTPC Graduate Level Exam 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Railway Recruitment Board (RRB) ने 1 जुलाई 2025 को NTPC CBT 1 Answer Key जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए 5.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन केवल 2.60 लाख उम्मीदवार (44.83%) ही परीक्षा में उपस्थित हुए।
उत्तर कुंजी से क्या होगा फ़ायदा?
RRB NTPC Answer Key 2025 के ज़रिए उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि कोई उत्तर संदेहास्पद लगता है, तो उम्मीदवार उसे आपत्ति दर्ज (Raise Objection) के ज़रिए चुनौती भी दे सकते हैं।
Marking Scheme:
- प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक की कटौती (Negative Marking) होगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
विवरण | तिथि/जानकारी |
---|---|
Organization | Railway Recruitment Board (RRB) |
पदों की संख्या | 8113 (Graduate Level) |
Exam Date | 5 जून से 24 जून 2025 |
Answer Key जारी | 1 जुलाई 2025 |
Objection Raise Window | 1 जुलाई (6 PM) से 6 जुलाई (11:55 PM) |
उपस्थित अभ्यर्थी | 2.60 लाख (Out of 5.8 लाख पंजीकृत) |
Official Website | rrbcdg.gov.in |
कैसे दर्ज करें Objection?
- rrb.digialm.com पर लॉगिन करें।
- Answer Key सेक्शन में जाएं।
- सवाल चुनें और प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करें।
- ₹50 प्रति आपत्ति का शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

RRB NTPC Answer Key PDF Download Kaise Kare? Step-by-Step पूरी प्रक्रिया हिंदी में
🔹 Step 1: सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या अपने ज़ोन के अनुसार उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
🔹 Step 2: वहाँ आपको एक नोटिफिकेशन दिखेगा –
“CEN-05/2024 (NTPC-G Categories) – Tentative CBT 1 Answer Key and Response Sheet Viewing Link”
इस पर क्लिक करें।
🔹 Step 3: अब आपके सामने RRB NTPC Answer Key Login Page खुलेगा।
🔹 Step 4: वहाँ पर आपको अपना Registration Number, Date of Birth और Captcha Code दर्ज करना होगा।
🔹 Step 5: लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर दो टैब दिखाई देंगे –
Candidate Details और Candidate Responses।
🔹 Step 6: अपनी Answer Key और Response Sheet देखने के लिए “Candidate’s Response” टैब पर क्लिक करें।
🔹 Step 7: अब “Download your Question Paper for Evaluation RRB NTPC Exam” लिंक पर क्लिक करें।
🔹 Step 8: आपकी उत्तर कुंजी, आपके द्वारा दिए गए उत्तरों और सही उत्तरों के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
🔹 Step 9: अंत में, स्क्रीन के नीचे दिए गए ‘PDF Save’ या Download बटन पर क्लिक करें और फाइल को भविष्य के लिए सेव कर लें।
Disclaimer: यह जानकारी शैक्षणिक उद्देश्य से दी गई है। उत्तर कुंजी और आपत्ति से संबंधित अंतिम निर्णय RRB का होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।