UPSC Attempt 3 और उम्र 40 पार होनी चाहिए: RBI के पूर्व Governer ने क्यों दी ये अनोखी Advice?

Picture of Report Daily News

Report Daily News

RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव का मानना है कि सिविल सेवा परीक्षा में छह प्रयास देना उपयुक्त नहीं है। उनके अनुसार, बार-बार कोशिश करने से अभ्यर्थी केवल परीक्षा की रणनीति में दक्ष हो जाते हैं, जिससे उनकी असली क्षमता का मूल्यांकन सही तरह से नहीं हो पाता। ऐसे में चयन प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

UPSC Exam: क्या उम्र 40 साल से ऊपर और अटेंप्ट्स सीमित होने चाहिए?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा को लेकर एक नया दृष्टिकोण सामने आया है। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर दुव्वुरी सुब्बाराव ने सुझाव दिया है कि इस परीक्षा में उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए और प्रयासों (अटेंप्ट्स) की संख्या भी सीमित की जानी चाहिए। उन्होंने मौजूदा पात्रता मानदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह प्रणाली उम्मीदवारों को परीक्षा की तकनीक में माहिर बना रही है, लेकिन इससे उनकी वास्तविक योग्यता का आकलन सही तरीके से नहीं हो पाता। उनका यह बयान अब बहस का विषय बना हुआ है।